गरोठ। बोलिया के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को साइकिल वितरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि बढ़ाने और उनकी शिक्षा को सुगम बनाने के लिए किया गया है।
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीष पाटीदार ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ विद्यार्थी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर विद्यार्थियों के लिए सहयोग करेंगे।
वरिष्ट अध्यापक बाबू लाल चंगेरिया ने बाल दिवस का महत्व बताया और बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी चंचलता को काम में लाकर अधिक परिश्रम करना चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रोत्रिया ने विद्यार्थियों को भारत का भविष्य बताया और कहा कि वे सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने जीवन का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि सरकार और हम सभी विद्यार्थियों के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
इस आयोजन में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें सरपंच चेनकुवर पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र भावसार, पत्रकार लाल चंद चौधरी और अन्य शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक वीरेंद्र पाटीदार ने किया और आभार संस्था के प्राचार्य बी एल रत्नावत ने माना।