BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 11:53 am
BIG REPORT : एमपी में बनेंगे 408 आधुनिक पुस्तकालय, गीता भवन के नाम से जानी जाएगी लाइब्रेरी, मिलेंगी ये सुविधाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में आधुनिक पुस्तकालय बनाया जाएगा। पांच-पांच करोड़ की लगात से 408 पुस्तकालय बनेंगे। जहां वेद पुराणों के साथ प्रेरक और प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और कंप्यूटर वाई फाई की सुविधा मिलेगी। इन पुस्तकालयों को गीता भवन के नाम से जाना जाएगा।


मध्य प्रदेश में हैं कुल 408 नगरीय निकाय और हर निकाय में आधुनिक पुस्तकालय संचालित होंगे। सीएम डॉ मोहन यादव के इस विजन को मूर्त रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। निकाय मुख्यालय पर बनने वाले ये पुस्तकालय गीता भवन के नाम से जाने जाएंगे। इनमें वेद-पुराण, प्रेरक पुस्तकों के साथ वो आधुनिक सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिनके सहारे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।


एमपी में 16 नगर निगम, 98 नगर पालिका और 294 नगर परिषद हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन के निर्देश हैं कि हर निकाय में कम से कम एक आधुनिक गीता भवन संचालित किया जाए। एक गीता भवन के लिए औसत पांच करोड़ का बजट रखा गया है। जहां पहले से गीता भवन मौजूद हैं, उन्हें रिनोवेट कर आधुनिक बनाया जाएगा। गीता भवन निर्माण का जिम्मा नगरीय विकास एवं आवास विभाग को सौंपा गया है।


तय हुए फॉर्मूले के अनुसार, गीता भवन में दुनियाभर की प्रेरक, प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आने वाले किताबों के साथ वेद-पुराण रखे जाएंगे। तो वहीं हिंदी, अंग्रेजी के प्रमुख समाचार पत्र-पत्रिकाएं भी मिलेंगी। साथ ही कम्यूटर, वाई-फाई सहित आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। सीनियर सिटीजन, विद्यार्थी और महिलाओं के लिए गीता भवन परिसर में बैठकर पढ़ने की सुविधा भी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE