मनासा। गुरुवार को प्रशासनिक अमला पंहुचा ग्राम डायली जहाँ सत्यनारायण पिता मोहनलाल, राजू, करणसिंह कंकू बाई पिता बंशी द्वारा शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त करवाने की कार्यवाही की।रामपुरा नायब तहसीलदार मुकेश निगम ने बताया कि प्रशासन को शिकायत मिली थी की ग्राम डायली में शासकीय सर्वे नंबर 14 रकबा 0.800 हेक्टर भूमि पर उक्त लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। गुरुवार को पुलिस के साथ प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की, साथ ही मौके पर पंचनामा बनाया।