नीमच। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में नीमच के आयुष भवन में समारोह पूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ अरविंद डामोर, निलेश पाटीदार और लोकेश चांगल मंचासीन रहे। इस अवसर पर बिहार के जमुई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में 6600 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया। नीमच में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन और भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण वर्दी प्रजनन के साथ की गई। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत भाषण राकेश राठौर ने दिया। इस अवसर पर जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को हित लाभ वितरण और पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम में संगीता डांगी और यशोदा डांगी ने भी भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। आयुष भवन में इस दौरान हेल्थ कैंप का आयोजन भी हुआ।कार्यक्रम का संचालन अरुण सोलंकी ने किया।