छतरपुर। शहीद जीतेन्द्र सिंह खेल उद्यान का लोकार्पण आज पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने फीता काट कर किया हम आपको बता दें कि इस नवनिर्मित खेल उद्यान को सिविल लाइन आवासीय कालोनी में विकसित किया गया है इस अवसर पर एसपी अगम जैन ने पुलिस परिवार के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखते हैं, एसपी अगम जैन ने बताया कि इस खेल उद्यान के बन जाने से पुलिस परिवार के बच्चों को लाभ मिलेगा और आगामी दिनों में इस खेल मैदान में अन्य गतिविधियों का आयोजन भी कराया जाएगा। इस अवसर पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सीएसपी अमन मिश्रा सिविल लाइन टीआई बाल्मीकि चौबे सहित पुलिस परिवार के बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।