BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 1:41 pm
KHABAR : शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में कैंसर से बचाव संबंधी गतिविधियों का आयोजन, 70 से अधिक आयु के नागरिकों के बनाए आयुष्मान कार्ड, आवश्यक जानकारियां भी दी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शहर के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय महलवाड़ा के पास सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशा मुक्ति अभियान, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने संबंधी जागरूकता गतिविधियों की गई।कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के शांतिलाल चपड़ौद, स्नेह सचदेव, मध्यप्रदेश कैंसर सोसायटी के सदस्य अशोक अग्रवाल, जिला जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा, सेवानिवृत शिक्षक अशोक मेहता, शिक्षाविद बगदीराम मदेल, पुस्तक रचयिता प्रदीप राव, रावल प्राचार्य, विजय रावल, प्रदीप शर्मा, महेश कनाड, मंजू बाफना, प्रभुलाल मुनिया एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अशोक अग्रवाल ने बच्चों को तंबाकू के उपयोग एवं उससे होने वाली खतरों के प्रति जानकारी दी और अनुरोध किया कि सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों से तंबाकू का उपयोग नहीं करने के बारे में अनुरोध करें। इस अवसर पर बच्चों को नशा मुक्ति का संकल्प कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी मीडिया अधिकारी सरला वर्मा ने बताया कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र मान्य किया गया है ।  70 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हुए हैं, उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड पुनः पंजीयन करके बनवाना चाहिए, इसके माध्यम से 70 वर्ष की से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को अतिरिक्त 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है।  70 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपने आधार कार्ड, समग्र आई डी से नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर अथवा आशा कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क करके आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE