BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 1:45 pm
KHABAR : औद्योगिक इकाइयों व कारखानों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, गठित किया जांच दल, अब यहां दे सकते हैं दस्तक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां जो रतलाम जिले में कार्यरत है, ऐसे समस्त उद्योगों, कारखाने की सघन जांच के लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने संयुक्त जांच दलों का गठन किया है। अनुभागवार गठित जांच दल यह देखेंगे कि औद्योगिक इकाई द्वारा उत्पादन के लिए अनुज्ञप्ति एवं अन्य आवश्यक अनापत्तियां प्राप्त की गई है उसके अनुसार उत्पादन किया जा रहा है अथवा नहीं। ऐसे पंजीकृत समस्त औद्योगिक इकाइयों का संचालक निर्धारित मापदंडों एवं नियम निर्देश के अनुसार किया जा रहा है अथवा नहीं।

अनुभाग रतलाम के लिए गठित जाँच दल में एसडीएम अनिल भाना के साथ सहयोगियों के रूप में तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, शहर पुलिस अधीक्षक तथा सहायक प्रबंधक नीरज वरकडे सम्मिलित है। इसी प्रकार अनुभाग रतलाम ग्रामीण में एसडीएम विवेक सोनकर के साथ उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार पिंकी साठे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक  दीपिका ठाकुर सम्मिलित है।अनुभाग जावरा के लिए गठित दल में एसडीएम त्रिलोकचंद गौड़ तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार संदीप इवने, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक अंजलि मोरी सम्मिलित है। अनुभाग सैलाना के लिए गठित दल में एसडीएम मनीष जैन तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार कैलाश कन्नौज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक विजेंद्र आचार्य सम्मिलित है। इसके अलावा अनुभाग आलोट के लिए गठित दल में एसडीएम सुनील जायसवाल के अलावा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार सोनम भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक सौरभ पांडे सम्मिलित है। जांच दल आगामी सात दिवस की अवधि में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE