देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन सरकार से प्रदेश में सड़कों के व्यापक विस्तार और विकास को नया आयाम मिल रहा है। सड़क परियोजनाओं का उद्देश्य केवल सड़कों का निर्माण ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन को सरल और समृद्ध बनाना है। इसी के तहत देवास जिले में भी तेजी से सड़कों का निर्माण कार्य हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले इसलिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से सड़कों का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है।
जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जनवरी 2024 से अब तक कई सड़के और पुल बनकर हुए तैयार हुए है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि कार्य में भी सुविधा मिल रही है। विकासखण्ड बागली, सोनकच्छ, टोंकखुर्द और खातेगांव के ग्रामों में इस वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में मार्ग बनने पर 21 गांवों के ग्रामीणों को सुविधा मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए किये जा रहे प्रयास मील का पत्थर साबित होंगे। इससे न केवल यातायात की सुविधा और सुरक्षा में सुधार होगा, बल्कि यह प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में भी सहायक होगी।