सेगांव। बिरसा मुंडा की 150 वी जन्मजयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिला जमुई बिहार से 6600 करोड़ की योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया।
जिसमे सेगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह,जनपद पंचायत सीईओ रीमा अंसारी, पंचायत इंस्पेक्टर रमेशचंद्र यादव व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्चुअल कार्यक्रम देखा गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 150 रुपये का शुद्ध चाँदी से निर्मित सिक्का व डाक टिकट जारी किया गया। साथ ही बिरसा मुंडा के वंशज का शाल श्रीफल से सम्मानित कर चांदी का सिक्का भेंट किया गया।