BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 2:48 pm
KHABAR : नशेड़ियों की पहचान का रतलाम पुलिस का अनोखा तरीका, चूने की लाइन पर चलाया, पैर लड़खड़ाए तो कराया मेडिकल, नशे में पाए गए 4 लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शराबियों की पहचान के लिए पुलिस ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग करती है, लेकिन रतलाम पुलिस ने नशेड़ियों की जांच का अनोखा तरीका निकाला। सड़क पर चूने की लाइन बनाई और लोगों को उस पर चलवाया। इस दौरान जिसके पैर लड़खड़ाए उसका मेडिकल कराया तो वह नशे में पाए गए। इस अनोखी जांच का वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल यह जांच गुरुवार को की गई। रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में ब्रीथ एनालाइजर नहीं होने पर एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह अनोखा तरीका अपनाया।


मावता चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शरीफ खान ने पुलिस टीम के साथ रानीगांव फंटे पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 15 लोगों को रोका तो उन्होंने कहा कि हमने शराब नहीं पी। तब चौकी प्रभारी ने सड़क पर चूने की सीधी लाइन खींच दी। सभी को कहा कि वह इस पर सीधे चलें।


11 लोग तो बिना लड़खड़ाए लाइन पर चले, लेकिन 4 लोग सीधे नहीं चल पाए। इन्हें पकड़कर अस्पताल ले गए, जहां मेडिकल कराया। शराब की पुष्टि होने पर आबकारी एक्ट की धारा 36 (बी) में केस दर्ज किया है। पुलिस का यह अनोखा तरीका व जांच कार्रवाई की चर्चा हो रही है। कार्रवाई एसआई मनीष शर्मा, हेड कांस्टेबल जयवीरसिंह तोमर, कांस्टेबल दिलीप धनगर उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE