बुरहानपुर। आज़ाद नगर क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध रूप से काटी गई ईरशाद कॉलोनी के कोलोनाइज़ारो पर गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज की गई है बता दे कोलोनाइज़ार यूसुफ बक्ष, अब्दुल रऊफ़, ज़की हाशमी, मोहम्मद इरफान और सलीम खान के विरुद्ध गणपति नाका थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है इनके द्वारा प्लाटधारको को डायवर्सन कॉलोनी बताकर सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने का वादा कर प्लाट बेचा गया था लेकिन प्लाट बेचने के बाद यह सभी अपने वादों से पलट गए और मूलभूत सुविधाएं देने से इनकार करने लगे जिसके बाद कॉलोनीवासियों द्वारा जनसुनवाई के दौरान लगातार जिला कलेक्टर को कोलोनाइज़ारो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शिकायते की जा रही थी। जिसके बाद कलेक्टर ने अवैध कॉलोनी की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए बुरहानपुर एसडीएम और तहसीलदार को जांच करने के निर्देश दिए जांच पश्चात कलेक्टर एवं एसडीएम के अनुमोदन के बाद तहसीलदार रामलाल पगारे द्वारा अवैध कोलोनाइज़ारो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।