BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 4:52 pm
KHABAR : जबलपुर में 13 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन की बही बनाने के लिए मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने ढाबे से रंगे हाथों पकड़ा, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने कुंडम तहसील में पदस्थ पटवारी सनी द्विवेदी को शुक्रवार दोपहर 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सनी द्विवेदी ने पिपरिया गांव के रहने वाले जितेंद्र पटेल से उनकी जमीन की बही बनवाने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।


आवेदक जितेंद्र पटेल ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पटवारी लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार दोपहर तिलसानी गांव स्थित एक ढाबे से पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।


तीन-चार बार दिया आवेदन, पटवारी हर बार रिजेक्ट कर देता
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पटेल के पास पिपरिया गांव में 80 डिसमिल जमीन है, जिसमें उनके पिता और चार बुआओं के नाम शामिल हैं। चारों बुआएं स्वेच्छा से जमीन का हिस्सा जितेंद्र के नाम करना चाहती थीं। इस जमीन की बही बनवाने के लिए पटवारी ने 15,000 रुपये की मांग की थी।


फरियादी जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता पटवारी को 8,000 रुपये देने को भी तैयार थे, लेकिन पटवारी 15,000 रुपये से कम पर राजी नहीं हुआ। जितेंद्र ने यह भी बताया कि उसने तीन-चार बार केस लगाया, लेकिन पटवारी हर बार बही बनाने का काम रिजेक्ट कर दिया करता था।


लोकायुक्त से की शिकायत
गुरुवार को फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू को लिखित शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि पटवारी कई महीनों से परेशान कर रहा है और बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं है।


लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार दोपहर तिलसानी गांव के पास एक ढाबे में सनी द्विवेदी को 13,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE