BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 5:15 pm
KHABAR : इंदौर के एमआईसी सदस्य का विवादित पत्र वायरल, निगमायुक्त से पूछा- मुस्लिम इलाकों से कितना टैक्स जमा हुआ, कांग्रेस बोली- यह शहर को बांटने का काम, पढे खबर 

Share On:-

इंदौर। वार्ड 64 के भाजपा पार्षद मनीष मामा का एक विवादित पत्र वायरल हो रहा है। यह पत्र उन्होंने निगमायुक्त को लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पूछा है कि, इंदौर के आजाद नगर, चंदन नगर, खजराना और बंबई बाजार के रहवासियों ने संपत्ति कर, जल कर, कचरा कर कितना जमा किया।


इन इलाकों में कितने अवैध मकान हैं और कितनी मीट की अस्थायी दुकानें हैं। जो लोग कई सालों से टैक्स जमा नहीं कर रहे उन पर निगम ने क्या कार्रवाई की। पार्षद शर्मा ने इन इलाकों में अवैध नल कनेक्शन की भी जानकारी मांगी है। शर्मा ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर सभी मामलों में सात दिन में जानकारी मांगी है दरअसल शर्मा ने जिन इलाकों की जानकारी मांगी वे मुस्लिम बहुल्य इलाके हैं। इसके चलते राजनीति भी शुरू हो गई है।


शर्मा के पत्र के बाद राजनीति शुरू
पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के पत्र के बाद कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है। मप्र कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमिनुल खान सूरी ने शर्मा के पत्र को लेकर ट्वीट कर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है शहर के अंदर मंत्री, महापौर और विधायक पुत्र के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा में एमआईसी सदस्य की भी एंट्री हो गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE