BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 6:05 pm
NEWS : प्रयागराज कुंभ 2025 के लिए किराना व्यापार संघ की अनूठी पहल, 101 थालियां और थैले भेट किये, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा प्रत्येक 12 वर्ष में होने वाले पूर्ण कुंभ को पर्यावरण युक्त बनाने के लिए डिस्पोजल मुक्त बनाने के लिए देश भर में एक थैला और एक थाली अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत चित्तौड़गढ़ के किराना व्यापार संघ ने पर्यावरण गतिविधि की प्रेरणा से पर्यावरण कुंभ को हरित बनाने के लिए संकल्प लिया और वहां जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 101 थैले और थालियां पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ताओं को भेंट की। यह जानकारी देते हुए किराना व्यापार संघ के सचिव राजकुमार बच एवं बसंत गोयल ने बताया कि पूर्ण कुंभ प्रयागराज 2025 पर्यावरण युक्त तथा प्लास्टिक मुक्त हो इसके लिए व्यापार संघ ने पर्यावरण गतिविधि की प्रेरणा से 101 थालियां का संग्रह कर कर भेट की ताकि वहां डिस्पोजल का कचरा और प्लास्टिक नहीं हो। इस अवसर पर व्यापारियों एवं आम जनता को संदेश देते हुए किराना व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश लड्ढा ने समाज तथा व्यापारियों से अपील की कि जब भी कुंभ में जाए वाहन प्रदूषण न फैलाएं तथा अपना थाली और थैला साथ लेकर जाए। वही पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने उपस्थित व्यापारियों में अपना विषय रखते हुए बताया कि आज प्लास्टिक और डिस्पोजल देश की मान बिंदु गंगा माता गौ माता धरती माता के लिए एक बड़ा संकट खड़ा कर सकता है। व्यापार संघ की यह पहल एक सराहनीय कदम है तथा संपूर्ण समाज इसमें सहयोग करें तो निश्चित ही प्रयागराज कुंभ पर्यावरण युक्त हो सकता है। इस अवसर पर व्यापारियों ने पर्यावरण गतिविधि के धर्मपाल गोयल सतीश सोनी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी कृष्ण गोपाल दाधीच जगदीश चंद्र वैष्णव आदि को थालिया भेट की। इस अवसर पर व्यापार संघ के अनिल मूंदड़ा राजकुमार  बच विकास तनेजा विजय मालू हरीश लड्डा शिवनारायण लड्डा गोविंद सोनी मेघराज व्यास उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE