नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी तहसीलदारों द्वारा 16 नवंबर24 शनिवार को सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण के लिए सभी L1 स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में L2 अधिकारी निराकृत शिकायतों तहसीलदार एवं एल 1 अधिकारी स्तर पर निराकरण शिकायतों का प्रतिवेदन शनिवार को शाम 6:00 बजे तक कलेक्टर नीमच को भेजना सुनिश्चित करेंगे। नोडल अधिकारी संजीव साहू ने सभी एल 1 अधिकारियों को इन शिविरों में अधिक अधिक शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।