शाजापुर। गुरु नानक जयंती के अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला। यह जुलूस शाजापुर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
जुलूस शाजापुर के सोमवारिया बाजार में स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वजीरपुर गुरुद्वारे में समाप्त हुआ। जुलूस के मार्ग में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया और उनके जीवन और दर्शन को मनाने के लिए समारोह आयोजित किए।
मीडिया से चर्चा के दौरान पवन सिंधी ने बताया, ष्हर वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ गुरु नानक जयंती मनाई जाती है और यह पर्व 555 वर्षों से मनाया जा रहा है। शाजापुर जिला मुख्यालय पर समाज जनों द्वारा इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
उन्होंने आगे बताया, कल शाम 4 बजे सोमवारी में स्थित गुरुद्वारे पर बाबा जी के लंगर का आयोजन रखा गया है, जिसमें समस्त लोग शामिल होंगे। इस जुलूस में सभी समाज जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया।