BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 12:11 pm
KHABAR : खुशियों की दास्ता- उद्यानिकी विभाग के प्रोत्साहन एवं शासन की अनुदान सहायता से गगन पाटीदार सफलतापूर्वक कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की खेती, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले में स्वादिष्ट एवं सेहत के लिए मुफीद ड्रैगन फ्रूट की खेती का रकबा बढ़ता जा रहा है। इसमें शासन द्वारा राज्य उद्यानिकी मिशन के तहत दी जाने वाली अनुदान सहायता एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के प्रोत्साहन का बड़ा रोल है। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम डेलनपुर के युवा किसान गगन पाटीदार भी विगत 3 वर्षों से सफलतापूर्वक ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं, गगन को उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहित किया गया, राज्य उद्यानिकी मिशन से अनुदान लाभ भी दिया गया है। बुधवार को कलेक्टर राजेश बाथम तथा सीइओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव ने भी गगन द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती का निरीक्षण किया। जिला उद्यानिकी अधिकारी त्रिलोकचंद वास्कले भी मौजूद थे।

गगन बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में अच्छा मुनाफा मिलता है, लगभग दो लाख रुपए प्रति बीघा लाभ मिल जाता है। गगन हैदराबाद से पौधों की कलम लाए थे, अभी वे 6 बीघा में ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। प्रथम वर्ष में एक बीघा की खेती की थी इससे मिले मुनाफे से उत्साहित होकर उन्होंने पांच और पांच बीघा में ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए। इसके साथ ही बीच की बची हुई जमीन पर वह लहसुन और डालर चने की इंटरक्रॉपिंग भी कर रहे हैं। उद्यानिकी अधिकारियों के प्रोत्साहन के साथ ही गगन को राज्य उद्यानिकी मिशन की योजना से 1 लाख 10 हजार रुपए का अनुदान मिला है जिससे ड्रैगन फ्रूट की खेती करने में सहूलियत मिली। अनुदान सहायता के लिए गगन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।उन्होंने बताया कि जून जुलाई से लेकर नवंबर तक प्रत्येक वर्ष में लगभग 6 हार्वेस्टिंग ड्रैगन फ्रूट में होती है। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए उन्होंने खेतों में सीमेंट के पोल लगाए हैं। प्रत्येक पल पर चार पौधे होते हैं, प्रथम वर्ष में प्रत्येक पल से 5 से 6 किलोग्राम फल प्राप्त होते हैं। द्वितीय वर्ष में 10 से 12 किलोग्राम तथा तृतीय वर्ष में 20 किलोग्राम से भी अधिक मात्रा में ड्रैगन फ्रूट प्राप्त होता है, उनके फल मुंबई, दिल्ली, कोटा, जयपुर, उदयपुर आदि स्थानों पर जाते हैं जहां के व्यापारी स्वयं वाहन भेज कर फ्रूट मंगा लेते हैं। गगन ने बड़ी मेहनत से दूर-दूर पहुंचकर ड्रैगन फ्रूट की खेती की तकनीक सीखी है परंतु वे स्थानीय किसानों तथा अन्य व्यक्तियों को भी निरूशुल्क ड्रैगन फ्रूट की खेती करना सिखाते हैं। उनका मोबाइल नंबर9826842999 हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE