शाजापुर। जिला प्रबंधक विपणन जेनिफर खान ने बताया कि प्राप्त संदेश के अनुसार शाजापुर जिले के लिये एक डीएपी की रैक अंडरलोडिग में गई है, जो कि शाजापुर रैक पाइंट पर दो से तीन दिवस में प्राप्त होगी, जिससे प्राप्त होने वाला डीएपी जिले की समितियों एवं किसानों को उनकी मांग अनुसार प्रदाय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आगामी सप्ताह में भी डीएपी की रैंक प्राप्त होने की संभावना है, जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी।