BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 1:17 pm
BIG REPORT : कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बेशकीमती शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण, 50 हजार रूपये का लगाया जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। जिले में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में बिलावली की एक बेशकीमती शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को जिला प्रशासन के अमले द्वारा हटाया गया। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश अनुसार संपूर्ण इंदौर जिले में तालाबों के आसपास, ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अथवा किसी शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है।

एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि इसी अभियान के तहत बिलावली में शासकीय भूमि पर खसरा नंबर 77 पर अवैध रूप से अतिक्रमण करते हुए अतिक्रमण कर्ता हनी छावड़ा पति सुमित के द्वारा व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। जिसमें उन्होंने गोदाम बनाकर करीब 10 से 15 ट्रक प्लाईवुड संग्रहित कर रखा था। राजस्व निरीक्षक और पटवारी की जांच के दौरान उक्त  गोदाम शासकीय भूमि पर पाया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक और पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर विधिवत मध्यप्रदेश भूराजस्व संहिता की धारा 248 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अतिक्रमण कर्ता को सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए शासकीय पर अतिक्रमण होने के कारण बेदखली का आदेश पारित किया गया। साथ ही 50 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया था। अतिक्रमण कर्ता को सूचना पत्र जारी कर अतिक्रमण हटाने हेतु आदेशित किया गया था किंतु अतिक्रमण कर्ता द्वारा शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद 14 नवंबर 2024 को राजस्व, पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, किंतु अतिक्रमण कर्ता मौके पर उपस्थित नहीं हुए और निजी कार्य से शहर के बाहर होना बताया गया तथा 24 घंटे के अंदर गोदाम में रखे हुए उनके सामग्री को हटाने हेतु आग्रह किया गया। मौके पर अतिक्रमण कर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए, जिनके द्वारा भी 24 घंटे के अंदर शासकीय भूमि से अतिक्रमण  हटाने हेतु कहा गया था, किंतु अतिक्रमण कर्ता द्वारा स्वयं  अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके फलस्वरूप आज 15 नवंबर 2024 को राजस्व, नगर निगम और पुलिस का संयुक्त दल मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण कर्ता को सामग्री हटाने हेतु कहा गया। अतिक्रमण कर्ता द्वारा 2 घंटे का समय मांगा गया, कार्रवाई सुबह 7 बजे प्रारंभ की गई एवं अतिक्रमण कर्ता को 10 बजे तक का समय सामग्री हटाने हेतु दिया गया। सुबह 10 बजे पुनः कार्रवाई कर  अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण मुक्त की गई शासकीय भूमि की कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE