BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 1:31 pm
KHABAR : जिले में 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष में शिविरों का आयोजन, निःशुल्क जांच और औषधियों का किया वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार इन्दौर जिले के अंतर्गत 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष पर प्रतिमाह की 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन अलग-अलग थीम पर किया जाना है। जिले में कलेक्टर आशीष सिंह तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ.  हंसा बारिया के मार्गदर्शन में 14 नवम्बर को परिवार नियोजन, गर्भ निरोधक सेवाएं और अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल के अंतर्गत सभी 14 आयुष्मान अरोग्य मंदिर आयुष पर आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण जिले में 1100 लाभार्थी  लाभान्वित हुए। शिविर में थीम अनुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष के चिकित्साधिकारी, सीएएमओ एवं पैरामेडिकल के द्वारा लाभार्थियों को परिवार नियोजन के लाभ, उसकी आवश्यकता एवं उसके उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उपस्थित जन समुदाय को दैनिक जीवन में योग के लाभ बताकर योग कराया गया। स्वस्थ बने रहने एवं मौसमी  बीमारियों से बचाव की जानकारी भी प्रदाय की गई। रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच कर परीक्षण किया गया और निशुल्क औषधियां वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE