देवास। पहली बार आयोजित हो रही दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शतरंज की चाल चल कर किया। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में 326 प्रतिभागी भाग ले रहे है। जिसमें 6 टाइटल प्लेयर खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन 05 राउंड होंगे, दूसरे दिन 04 राउंड होंगे। 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों श्रीलंका से मयूरी पामोदा करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी ने भी भाग लिया।
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि आज के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में 300 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मैंने इससे ज्यादा प्रतिभागी शतरंज के किसी इवेंट में नहीं देखे। यह मध्यप्रदेश का पहला इतना बड़ा टूर्नामेंट है। मध्य प्रदेश शतरंज में लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि बच्चे शतरंज खेलेंगे तो मोबाइल से भी दूर रहेंगे। शतरंज से बच्चों का फोकस बढ़ेगा।कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण है,जितना महत्वपूर्ण नहीं है पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बहुत कम होती है।बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता होना चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य में लाभ मिले। प्रतियोगिता में बच्चों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म प्रदान करती है।
सेंट थामस एकेडमी के डायरेक्टर हेंसि थामस ने बताया की यह बडा सौभाग्य की बात है की हमारे यहां इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा है जिसमें शहर सहित अन्य प्रदेशों के इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया है इस तरह के खेलों से बच्चों मे उत्सुकता बनी रही है इसलिए सेंथ थाम एकेडमी ने हमेशा अपने बच्चों के मेंटल ओर फिजिकल डेल्फेंट के लिए काम किया है। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, श्रीलंका से करुणानायके, नंदकिशोर जोशी, सेंट थामस के प्रेसिडेंट सुनील थामस, हेंसि थामस, पत्रकारगण, खिलाड़ी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।