मंदसौर। जिले में सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम दलावदा में अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती ने परिजनों के बिना मर्जी से से प्रेमी के संग भागकर शादी कर ली, जिससे नाराज पिता ने अपनी बेटी को मृत मान लिया एवं बकायदा शोक पत्रिका छपवाई एवं विधि विधान से पूजन अर्चन कर उसकी गोरनी की रस्म पूरी कर उस बेटी को अपनी तरफ से मृत मान लिया। शोक पत्रिका एवं अन्य क्रियाकर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
