इंदौर। 20 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित किया गया है। मेला सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आईटीआई, नंदा नगर में आयोजित होगा। इसमें करीब 400 युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा।
मेले का आयोजन रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र कर रहा है। रोजगार कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर पीएस मंडलोई ने बताया कि मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ ही साथ व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती
रोजगार मेले में मोजेक वर्क स्कील, जस्ट डॉयल, श्याम मोटर्स, बालाजी सुरक्षा, पटेल मोटर्स, डीटी इंडस्ट्रीज, फार्मा ग्रोथ, मेडिप्लस, दीप्ति इंटरप्राइज, डी एंड एच सेचरोन सहित कई कंपनियों के 400 पदों पर इसके लिए अवसर दिए गए हैं।
इसमें सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, मशीन ऑपरेटर, पैकिंग, सेल्स, टीम लीडर, ड्राइवर, बैक ऑफिस, हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, ऑफिस बॉय के पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच
मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे। मेले में शामिल होने वाले आवेदक जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच और शिक्षा हाई स्कूल से लेकर पीजी (किसी भी विषय में) पास होना चाहिए।
साथ ही तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई पास अभ्यर्थी भी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी सभी शैक्षणिक योग्यतानुसार प्रमाण पत्रों, बॉयोडेटा, अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड आदि के फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से लाना होगा।