BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 4:13 pm
KHABAR : बिरसा मुंडा मैदान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, डिडौंरी में संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता को सांसद फग्गन सिंह ने दिखाई हरी झंडी, पढे़ खबर 

Share On:-

डिडौंरी। बिरसा मुंडा मैदान झुरकी टोला में एकल अभियान (अभ्युदय यूथ क्लब ) की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार को हुई। मैदान में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाई।


आदिवासी बच्चों के लिए प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खेल प्रशिक्षक चेतराम अहिरवार ने बताया कि उमरिया, कटनी, बैतूल, नरसिंहपुर, डिंडौरी, शहडोल, मंडला, दमोह, सागर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, अनूपपुर जबलपुर के आदिवासी बच्चों के लिए कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर, 200 मीटर, चार सौ मीटर और 600 मीटर की दौड़ कराई जानी है।


ग्राम स्वराज मंच के राष्ट्रीय संजय जैन ने बताया कि
आदिवासी अंचलों में शिक्षा और खेल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस अभियान के माध्यम से आदिवासी अंचलों में विद्यालयों की शुरुआत की गई। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच तक लाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया गया। डिंडौरी में दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें चयनित छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, ग्राम स्वराज मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, संभाग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धनंजय मिश्रा, चेतन चौहान, कार्यक्रम संयोजक नरबदिया मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, डॉक्टर देवेंद्र मरकाम मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE