BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 4:22 pm
KHABAR : पांच दिन बाद खुला मृगवास का बाजार, सर्व हिन्दू समाज ने की बैठक, कहा- आरोपी को गिरफ्तार करने के सबूत दिखाए प्रशासन, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। मृगवास में पांच दिन से बंद बाजार आज (शनिवार) दोपहर बाद खुल गए। सर्व हिन्दू समाज ने एक बैठक की। इसमें पुलिस, प्रशासन को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। नागरिकों का कहना है कि किस आधार पर पुलिस ने मंदिर में गंदगी लगाने वाले को गिरफ्तार किया है, उसके सबूत सबके सामने रखें। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।


बता दें कि कस्बे के छतरी वाले बालाजी मंदिर में मंगलवार शाम बालाजी की आंखों पर अज्ञात व्यक्ति ने गंदगी लगा दी थी। घटना सामने आन के बाद नागरिकों ने कस्बा बंद कर दिया था। हालांकि, गुरुवार को पुलिस ने गंदगी लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने घटना करना स्वीकार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


हालांकि, कस्बे के नागरिक इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना के पीछे जरूर कोई और है। असली आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस को मामले में जांच कर असली आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। वहीं आरोपी की पत्नी और बच्चों का कहना है कि उन्हें गलत फंसाया गया है। वह काफी समय पहले नशा छोड़ चुके हैं। उनका इलाज भी चल रहा है।


सरपंच बोले- किसी को झूठा न फंसाया जाए
सर्व समाज की बैठक में गांव के सरपंच नरेश बैरागी ने बैठक के बाद कहा कि ये जो तीन घटनाएं हुई हैं, इन सब में एक ही आरोपी है। अगर एक ही आरोपी है तो शिवलिंग को जो ले गए हैं, मुख्य आरोपी अगर यही है, तो पुरानी दो घटनाओं का भी खुलासा होना चाहिए। पक्का प्रमाण होना चाहिए। प्रशासन ऐसे किसी भी इंसान को उठाकर झूठा न फंसाए। यही निवेदन है प्रशासन से कि जो असली आरोपी है उसे सामने लेकर आए। तब जा कर ये पूरी हिन्दू समाज संतुष्ट हो पाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE