BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 5:34 pm
BIG REPORT : अजब प्रेम की गजब कहानी, मुस्लिम युवक हिंदू पत्नी के लिए धर्म बदलने लगा रहा सुरक्षा की गुहार, शादीशुदा जोड़ा पहुंचा एसपी ऑफिस, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक मुस्लिम युवक हिंदू पत्नी के लिए हिंदू धर्म अपनाने सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। यह हालात तब बने है जब हिंदू मुस्लिम प्रेमी जोड़े के शादी करने पर लड़की के परिजनों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार को शादीशुदा प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाले विक्की उर्फ सलमान खान ने पड़ोस में ही रहने वाली एकता परिहार से भागकर शादी कर ली। दोनों ने दिल्ली में बीती 13 सितम्बर को आर्य समाज मन्दिर में शादी की थी। विक्की खान शुक्रवार को जब अपने घर ग्वालियर लौटा तो पड़ोस में रहने वाले उसकी पत्नी के परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एज वेरिफिकेशन के बाद शादी से जुड़े दस्तावेज चेक किये। वहीं दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने भी थाने में मुस्लिम युवक के परिजनों द्वारा मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस थ्प्त् दर्ज की है। खास बात यह है कि हिन्दू लड़की ने मुस्लिम युवक से शादी के बाद हिन्दू बनने की शर्त पर ही सात फेरे लिए थे। मुस्लिम युवक भी पत्नी के लिए हिन्दू बनने तैयार है। उन्हें सिर्फ सुरक्षा चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE