खरगोन। जिले के पिपरी में शनिवार को हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। क्षेत्र के 24 गांव के भक्तों ने अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ किया। अंबिका गुरुकुल में गायत्री परिवार से जुड़े पंडित मेवालालजी व पंडित श्रीकृष्ण शर्मा के सान्निध्य में प्राण प्रतिष्ठा विधान, बाल भोग, प्राण संचार आरती हुई। आसपास के लिए 16 गांव के 16 जोड़े सहित सैकड़ों परिजन हनुमान यज्ञ में शामिल हुए। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इसके पहले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित जितेंद्र व पंडित योगेश की अगुवाई में हनुमानजी को तीर्थ जलावास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास व दस स्नान कराया। कार्यक्रम में जगदीश पटेल, संतोष पाटीदार, काशीराम पाटीदार, मयाराम पाटीदार, शंकर पाटीदार सहित अन्य लोग शामिल थे।
विधायक बोले- 2025 में पूर्ण करेंगे गुरुकुल
महाआरती में शामिल हुए खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि जब हमारे समाज में हनुमानजी विराजमान है। हम सच्चे भाव से कोई काम करते हैं तो काम पूर्ण हो जाते हैं। यहां 2025 में गुरुकुल का निर्माण पूरा करेंगे। बता दें कि पिपरी में पाटीदार समाज शैक्षणिक परिसर का निर्माण करा रहा है, जिसका संचालन गुरुकुल की तर्ज पर किया जाएगा।