BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 6:36 pm
BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर उतारी ब्लैक फिल्म, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के भी बनाए चालान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। यातायात पुलिस नीमच द्वारा पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में यातायात प्रभारी उर्मिला चौहान एवं यातायात की टीम द्वारा काली फिल्म एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जाकर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

थाना प्रभारी उर्मिला चौहान द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना यातायात की टीम द्वारा लगातार वाहनों की चौकिंग की जा रही है। वाहनो की चौकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालको को विशेष रूप से चौक किया जाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर अधिकतम चालानी कार्यवाही की जा रही है साथ ही लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। 

विगत 03 दिवस में थाना यातायात टीम द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 104 चालान, चार पहिया वाहनो पर काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 21 चालान सहित कुल 189 चालान बनाकर 74800 रूपये समन शुल्क वसूला गया।  

यातायात पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं सीट बेल्ट लगाकर निर्धारित गतिसीमा का पालन करने की समझाइश दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE