BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 7:33 pm
KHABAR : दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, 326 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, कलेक्टर गुप्ता ने कहा- खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण है, जितना महत्वपूर्ण नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में पहली बार आयोजित हो रही दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शतरंज की चाल कर किया। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में 326 प्रतिभागी भाग ले रहे है। जिसमें 6 टाइटल प्लेयर खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले दिन 05 राउंड होंगे, दूसरे दिन 04 राउंड होंगे। 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर प्रतिभा भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ियों श्रीलंका से मयूरी पामोदा करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी ने भाग लिया।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि आज के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में 300 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मैंने इससे ज्यादा प्रतिभागी शतरंज के किसी इवेंट में नहीं देखे। यह मध्यप्रदेश का पहला इतना बड़ा टूर्नामेंट है। मध्य प्रदेश शतरंज में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्लेटफार्म मिल रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार शतरंज प्रतियोगिताए आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चे शतरंज खेलेंगे तो मोबाइल से भी दूर रहेंगे। शतरंज से बच्चों का फोकस बढ़ेगा। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण है, जितना महत्वपूर्ण नहीं है। शतरंज खेल से बच्चों का फोकस बढेगा जिससे पढ़ाई में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं, किसी भी प्रतियोगिता में इतने रेटेड प्लेयर देखने को नही मिलते। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर भाग ले रहे हैं, जो देवास के भविष्य के लिए अच्छा है।

कलेक्टर गुप्ता ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देवास के पत्रकार बहुत ही सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं। जिससे अच्छा वातावरण मिलता है। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि नंदकिशोर जोशी 28 साल से मंदसौर से शतरंज की पत्रिका निकाल रहे हैं, जो बहुत बड़ी बात है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बहुत कम होती है।बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता होना चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य में लाभ मिले। प्रतियोगिता में बच्चों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म प्रदान करती है।

ग्रैंड मास्टर राम झा ने कहा कि मध्य प्रदेश में पहली बार इस प्रकार की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में आया हूं। इस प्रकार इस प्रतियोगिता से बच्चों को प्रोत्साह मिलेगा। मध्य प्रदेश में बहुत सी प्रतिभा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के बच्चे माधवेन्द्र प्रताप शर्मा को मंच पर बुलाकर सभी से परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि माधवेन्द्र प्रताप शर्मा कम उम्र में बहुत सी प्रतियोगिताओ में भागलेकर जीत है। जो इंटर नेशनल चेस मास्टर अक्षत खम्परिया ने कहा कि ऐसे इवेंट और होना चाहिए जिससे शतरंज को बढ़ावा मिलेगा बच्चों की सोचने की की क्षमता भी बढ़ेगी।

इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, श्रीलंका से करुणानायके, नंदकिशोर जोशी, सेंट थामस के प्रेसिडेंट सुनील थामस, हेंसि थामस, पत्रकारगण, खिलाड़ी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE