देवास। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास में 09 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एथलेटिक्स ट्रेक का 17 नवम्बर को वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक का वर्चुवल भूमिपूजन का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। देवास में स्थानीय स्तर पर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक की मॉग लम्बे समय से की जा रही थी। सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक की सौगात से खिलाड़ियों को लाभ होगा।