मंदसौर। डाक संभाग के अंतर्गत मंदसौर जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण पोस्ट ऑफिस के माध्यम से पेंशनर्स के जीवन प्रमाण-पत्र बनाने हेतु 30 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के समस्त पेंशनर मंदसौर जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण डाकघरों के माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठा सकते है।