BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2024, 8:28 pm
KHABAR : उज्जैन लोकायुक्त ने हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा, एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में मांगे थे 4500 रुपए, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। जिले के पास नागदा में शनिवार को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल को 4500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने फरियादी से एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर रिश्वत की मांग की थी।
डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आवेदक बिरला ग्राम नागदा ​​​​​​निवासी​ बृजेश विश्वकर्मा और एक अन्य के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। जिसको लेकर थाना बिरला ग्राम में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सेंगर द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में 4500 रुपए रिश्वत की मांग की गई थी।
सेंगर ने बताया था कि शिकायत पर कार्यवाही न करने के एवज में उप निरीक्षक आनंद सोनी को 4500 रुपए की रिश्वत देनी है। शनिवार को लोकायुक्त की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र सेंगर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ कर उसके खिलाफ धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया है।
विशाल रेशमिया, इसरार, श्याम शर्मा, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई की। पूरे मामले में उप निरीक्षक आनंद सोनी का नाम भी सामने आया था। इसलिए उनके खिलाफ भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE