छतरपुर। खाद्य की कालाबाजारी रोकने आज जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छापामार कार्यवाही की है छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर एसडीएम अखिल राठौर की बड़ी कार्यवाही, ईशानगर के खाद व्यपारी संतोष अग्रवाल के गोदाम पर छापा, 2 से 3 ट्रक खाद हुई बरामद,एसडीएम मौके पर पहुंचे। ईशानगर में कई जगह कई रखा खाद का अवैध भंडार ,प्रशासन को सभी जगह की थी जानकारी लेकिन कार्यवाही सिर्फ एक छोटे व्यापारी के ऊपर की गई ब्लैक करने के लिए कई जगह रखा है खाद का भंडार।लेकिन प्रशासन ने नहीं की कार्यवाही एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि खाद्य के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर छापामार कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में खाद्य जप्त की गई फिलहाल व्यापारी के पास खाद्य भडारण से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं और गोदाम को सील किया गया है कार्यवाही के दौरान एसडीएम अखिल राठौर तहसीलदार अरविंद शर्मा व खाद अधिकारी एस पी कारपेंटर और ईशानगर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।