BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 10:49 am
KHABAR : नीमच में डायबिटीज को रोकने एवं उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की टास्क फोर्स बनी, 40 मरीजों की स्क्रीनिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय मेडिकल कॉलेज से संबंधित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र (यूएचटीसी) नीमच सिटी में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत अन्य मरीजों के अलावा भी कुल 40 मरीजों को मधुमेह रोग के लिए स्क्रीन किया गया, तथा आम नागरिकों को मधुमेह रोग से बचाव, रोकथाम की जानकारी दी गई। 
ज्ञात हो कि विश्व मधुमेह दिवस प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को वैज्ञानिक सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिवस पर मनाया जाता है, जिन्होंने इन्सुलिन की खोज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र, नीमच सिटी के कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर, जन समूह को मधुमेह रोग की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि किस तरह मधुमेह रोग मनुष्य के शरीर को भीतर ही भीतर नुकसान पहुंचता रहता है तथा यदि इसकी रोकथाम न की गई तो ये मामूली से घाव को भी बढ़ा सकता है। 
सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य बेरड ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस का विषय है- बाधाओं को तोड़ना एवं अंतराल को पाटना। इस रोग से बचाव की जानकारी दी। इसी मौके पर यूएचटीसी के प्रभारी डॉ चेतन कुमार शर्मा ने अग्रिम लक्षणों की जानकारी देते हुए इसके समूचित उपचार एवं रोकथाम की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई। इस कार्यक्रम में डॉ. सचिन परमार, डॉ रेणु वाघमारे, डॉ. जगमोहन धाकड़, डॉ निशांत गुप्ता, हेप्सी सिंह जादौन, सुनीता गुजर, प्रीति धुर्वे, कुसुम, वंदना पाटीदार, तुलसी मेघवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ये जानकारी मेडीकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. चेतन कुमार शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE