BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 11:31 am
BIG NEWS : उज्जैन में सीएम करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन, 592.33 करोड़ की लागत से बनेगी मेडिसिटी, 21 नवंबर को होगा कार्यक्रम, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 21 नवंबर को उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे। शहर में मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद उज्जैन की जनता को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। और शहर की जनता को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना होगा।


कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शहर की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ करने की घोषणा की थी। जिसका सीएम डॉ. यादव द्वारा 21 नवंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद उज्जैन संभाग के आसपास के जिलों की जनता को इसका लाभ मिलेगा। शनिवार सुबह विधायक अनिल जैन कालूहेडा व कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल की भूमि पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज के स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जगदीश पांचाल, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।


मेडिकल कॉलेज में मिलेंगी यह सुविधाएं
600 बेड की आधुनिक बिल्डिंग जिसमें जी$13 मंजिल होंगी। यह सभी मॉडर्न उपकरणों से लैस होगी। मेडिकल से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा रोगियों का इलाज किया जाएगा। इसमें टेली मेडिसिन की सुविधा से अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टरों की सुविधा भी मिल सकेगी। आपात स्थिति में भी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।


150 सीट का 9 मंजिला कॉलेज भवन भी रहेगा
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण जिला चिकित्सालय परिसर और राजे परिसर के पुराने भवनों को तोड़कर किया जाएगा। महाविद्यालय में 150 सीटों का 9 मंजिला कॉलेज भवन, 605 बिस्तरों का 10 मंजिला चिकित्सालय भवन के साथ संख्या राजे परिसर में बालक एवं बालिका छात्रावास, नर्स छात्रावास और रेसिडेंट डॉक्टर्स के लिए छात्रावास और तीन 13 मंजिला भवन तथा दो 10 मंजिला भवन का निर्माण किया जाना है।


इसमें कुल 1268 लोग निवास कर सकेंगे। दोनों परिसरों में आगर रोड़ पर एक फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से 592.33 करोड़ रूपए दिए गए हैं। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 36 महीने की डेडलाइन तय की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE