देवास। उज्जैन रोड पर स्थित प्राचीन डबल हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया है जो देर शाम तक चलता रहा।यह भंडारा चातुर्मास के 4 महीने पूर्ण होने के बाद किया जा रहा है मंदिर के पुजारी सर्वेश्वर दास बाबा ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष अनुसार भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है यहा पिछले 24 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता है जिसमें दूर-दूर से लोग भंडारे में शामिल भी होते हैं यह भंडारे का आयोजन चातुर्मास के 4 महीने पूर्ण होने पर किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या मे भक्त पहुंचकर बाबा डबल हनुमान के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण करते है।