नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सीएम हेल्पन लाईन पर दर्ज विभिन्न विभागों की शिकायतों के आपसी समन्वय से निराकरण के लिए जिले में सभी पुलिस थाना स्तर पर कल 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से पुलिस विभाग, नगर पालिका/ नगरीय निकाय एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इस शिविर मंे पुलिस, राजस्व एवं नगर पालिका के अधिकारी आपसी समन्वय से संबंधित शिकायकतर्ताओं को सूचित कर शिकायतों का संतुष्टी के साथ निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को इस शिविर आयोजन के लिए नोडल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविर में निराकृत शिकायतों का प्रतिवेदन इसी दिन शाम 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय नीमच को प्रस्तुत किया जाएगा।