गुना। सिसोदिया कॉलोनी ग्रीन पार्क समिति का गठन पार्क के विकास और पार्क में बाहरी आसामाजिक तत्वों द्वारा पार्क बैठकर शराब और अन्य प्रकार के नशा करने वाले लोग पार्क में बैठकर अभद्र और अश्लील का फ्लेट थे इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए लगभग डेढ़ सौ लोगों इस ब्लॉक मैं रहते हैं रहवासियों ने उनके बच्चों पर इन चीजों का प्रभाव ना पड़े और इन आसामाजिक तत्वों से परेशान होकर पार्क में इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए समिति का गठन किया गया। वार्ड में साफ सफाई और नालियों के निकास न होने से पानी रुक जाने के कारण बीमारियां फैल रही हैं गंदी बदबू आ रही है इन सारी समस्याओं को नगर पालिका के समक्ष रखती के लिए इस समिति का गठन किया गया है। जिसके द्वारा पार्क में साफ सफाई लाइट व्यवस्था और ब्लॉक में हो रही गंदगी को सफाई करने के लिए नगर पालिका को अवगत कराया जाएगा और समिति द्वारा ग्रीन पार्क के विकास के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को बताया जाएगा और पार्क के विकास के लिए हर संभव मदद करें इस अवसर पर ब्लॉक के वरिष्ठ लोगों और समिति के संरक्षक राम सिंह कुशवाह ओम प्रकाश जाट द्वारा सर्वसम्मति से निर्विरोध समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष हरजीत सिंह खानूजा अध्यक्ष उपाध्यक्ष मुनेंद्र बैरागी और मुनेश धाकड़ सचिव गजेंद्र धाकड़ कोषाध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार बोहरे पदम कुमार जैन एस एन बिरथरे रणधीर चंदेल रामदयाल कुशवाह देवांश पाराशर सुरेंद्र नायक लोकेंद्र कलावत शैलेंद्र कुशवाहा और वार्ड पार्षद के पति महेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे और उन्होंने ग्रीन पार्क की साफ सफाई लाइट व्यवस्था नालियों की साफ सफाई की जिम्मेदारी लेते हुए वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि वार्ड के लोग भी उपस्थित रहे।