BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 1:45 pm
KHABAR : निमाड़ उत्सव में दूसरे दिन हुए कुश्ती के रोमांचक मुकाबले, पहलवानों ने दिखाया दम, रचाई गई आकर्षक मेहंदी और सजाई गई नावें बनी सभी के आकर्षण का केंद्र, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर महेश्वर में इतिहासिक आयोजन निमाड़ उत्सव के दूसरे दिन 16 नवंबर को उत्कृष्ठ विद्यालय के मैदान पर कुश्ती के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। साथ ही अहिल्या घाट किला परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल, विक्रम यादव पार्षद एवं केनो सलालम जिला सचिव  गौरव यादव, बबलू यादव विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश्वर बसंत वर्मा की उपस्थिति में किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता के अंतर्गत अलग-अलग वेट केटेगरी में महिला एवं पुरुष वर्ग के 16 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। रोमांचक्कारी मुकाबले में दर्शकों ने खूब तालियां बजाई एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।    

कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- 
पुरुष वर्ग में 40 से 49 क्रिग्रा वेट केटेगरी में प्रथम स्था पर सचिन केवट, द्वितीय स्थान पर आर्यन धकाते रहे हैं। इसके साथ ही 60 क्रिग्रा वेट केटेगरी में मुकेश बाडुकिया प्रथम एवं महेश ओसारी द्वितीय स्थान पर रहे हैं। 60 किग्रा वेट प्लस ओपन में प्रथम लखन केवट  एवं द्वितीय तपन पंवार रहे। महिला वर्ग में 49 वेट केटेगरी में दीपशिखा पटेल प्रथम एवं 50 वेट केटेगरी में हिना मालवीय प्रथम व द्वितीय स्थान पर अक्षरा पंवार रही। प्रतियोगिता में परमजीत बारसे द्वारा रैफरी की भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में जिला खेल निरीक्षक हबीब मिर्जा बेग, खेल विभाग के समन्वयक जितेंद्र हिरवे, पंकज बरडे, नेहा कुशवाह, स्वाति शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, संतोष भालसे, राकेश भालसे, निशांत सोनी सहित सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।    

आकर्षण का केंद्र बनी हुई है सजी हुई नाव-
निमाड़ उत्सव के तहत नौका सच्चा प्रतियोगिता के लिए आठ नौकाओं को आकर्षक रूप से सजाया गया है। किसी नौका के द्वारा बाढ़ नियंत्रण का तो किसी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नौकाओं को खूब अच्छी तरीके से सजाया गया था, जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। कोई नाम डबल डेकर है तो कोई सिंगल डेकर है, किसी में बाढ़ आपदा के समय सुरक्षा के उपकरण सूचित किए गए हैं तो कहीं पर पर्यावरण एवं संस्कृति का स्वरूप दिखाया गया है। सजी हुई नाव में पर्यटक बैठकर खूब सेल्फी लेकर आनंदित हो रहे हैं। निमाड़ उत्सव के दूसरे दिन किला परिसर में आकर्षक मेहंदी रचाई गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE