BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 1:49 pm
KHABAR : जिले के आदिवासी क्षेत्र झिरन्या में आयोजित हुआ विशाल ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों ने पहुंचकर लिया स्वास्थ्य लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सों ने दिया परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह की पहल पर खरगोन जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र झिरन्या में 16 नवंबर को संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। झिरन्या क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य शिविर रहा है। जिसमें 12 हजार 882 लोगों की जांच की गई है। इस शिविर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर, मेडिकल कॉलेज खण्डवा, अरविंदों हॉस्पिटल इंदौर, ऑल इज वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर एवं खरगोन जिले के 121 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।                

एकलव्य विद्यालय परिसर झिरन्या में आयोजित शिविर के शुभारंभ अवसर पर कलेेक्टर कर्मवीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता नार्वे, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व विधायक धुलसिंग डावर, नंदा ब्राह्मणे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. एएस चौहान, इंदौर के कीट वैज्ञानिक डॉ. शर्मा, एसडीएम आकांक्षा करोठिया, जनपद पंचायत के सीईओ महेन्द्र श्रीवास्तव, अन्य जनप्रतिनिधि एव अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।                

कलेक्टर शर्मा ने शिविर के शुभारंभ अवसर पर बताया कि झिरन्या के इस शिविर के आयोजन में जिला प्रशासन के साथ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, परिवहन, आबकारी, खनिज, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी कर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया है। यह शिविर झिरन्या एवं दुरस्थ आदिवासी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। गरीब एवं आदिवासी समाज के लोगों को इलाज के लिए रुपए खर्च कर जिला मुख्यालय खरगोन, खण्डवा या इंदौर, बड़ौदा जैसे बड़े शहरों में जाना होता था। जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक परेशानी को सामना करना पड़ता था और इसमें समय की बर्बादी भी होती थी। झिरन्या का यह शिविर ऐसे लोगों के लिए राहत भरा रहा है। उन्हें एक ही छत के नीचे सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिली है।        

कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 12 हजार से अधिक लोगों का इंदौर, खण्डवा, बुरहानपुर एवं खरगोन से आए 121 विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इस शिविर में स्कूली एवं छात्रावास के छात्र-छात्राओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जिन लोगों की जांच की गई है और उन्हें फालोअप की जरूरत है तो ऐसे मरीजों के लिए एक यूनिक आईडी बनाई गई है। इस यूनिक आईडी के माध्यम से जिन चिकित्सकों ने उनकी जांच की है वे आगे भी उनका फालोअप लेते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भगवानपुरा एवं भीकनगांव में वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है, जो काफी सफल रहे हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE