इंदौर। सारस्वत ब्राह्मण सभा इंदौर द्वारा वीर वीरेंद्र गार्डन में सारस्वत ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। समाज द्वारा अन्नकूट महोत्सव में भगवान श्रीनाथजी को छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई।
सारस्वत ब्राह्मण समाज सभा, इंदौर के अध्यक्ष पं. संदीप जोशी ने बताया कि समारोह में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इसके बाद भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न प्रस्तुतियां हुई।
समारोह में प्रमुख रूप से समाज कार्यकारिणी से संरक्षक जितेंद्र भंडिया, अनिल भंडिया, राजेश बोहरा, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश ओझा, कृष्णा उपाध्याय, मीना तूगनावत, अभिषेक तुगनावत, शैलेन्द्र व्यास, विपिन उपाध्याय, दिलीप जोशी, बबलू शर्मा, दीपक शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों में सर्व ब्राह्मण समाज से रानू अग्निहोत्री, राजू शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, दीपक शुक्ला, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। महाआरती के बाद समाजजन ने महाप्रसादी ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।