BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 2:40 pm
KHABAR : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में 403 नवारक्षियों की दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड संपन्न, आईजी सुमन कांत टिग्गा ने भव्य दीक्षांत परेड का निरीक्षण कर ली सलामी, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। नवारक्षी प्रशिक्षण केन्द्र प्रथम, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में 403 नवारक्षियों द्वारा 44 सप्ताह के बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड का अयोजन 16 नवंबर को किया गया। मुख्य अतिथि आईजी सुमन कांत टिग्गा ने दीक्षांत परेड की सलामी ली।


इस समारोह के मुख्य अतिथि सुमन कान्त टिग्गा, पी.एम.जी., पुलिस महानिरीक्षक, मध्य प्रदेश सेक्टर, केरिपुबल उपस्थित थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। कुलदीप यादव, सहायक कमाण्डेंट ने इस भव्य तथा शानदार परेड को कमान किया, उपस्थित समस्त अतिथिगण, परिवार-जन एवं बच्चों ने तालियां बजाकर परेड का अभिवादन किया। दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड में कुल 8 कन्टीनजेंट शामिल थे, जिसका जोश और टर्न आउट उच्च दर्जे का देखने को मिला। शपथ लेकर नवारक्षियों ने स्वयं को सच्चे समर्पण से देश सेवा में समर्पित करने का प्रण लिया।ब्रिगेडियर अनमोल सूद, वी०एस०एम० पुलिस उप महानिरीक्षक प्राचार्य आरटीसी नीमच ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि तथा आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। परेड के पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवारक्षियों को ट्राफी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि टिग्गा ने अपने संबोधन में देश-सेवा में समर्पित होने जा रहे नवारक्षियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परेड समाप्ति के उपरांत आरटीसी की तरफ से विभिन्न प्रदर्शन दिखाए गये जिसमें उनके शारीरिक तथा मानसिक दक्षता को दर्शाया गया। सभी प्रदर्शनों में सटीक तालमेल तथा जोश और उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर एस.एल.सी. खुप, पुलिस उपमहानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र नीमच, राम कृष्ण, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज मुख्यालय, नीमच, डॉ० पदमा चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) संयुक्त अस्पताल नीमच, छोटन ठाकुर, कमाण्डेन्ट, नवारक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, नीमच व नीमच परिसर के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण इस कार्यक्रम के साक्षी बने। अंत में परेड का समापन, धन्यवाद ज्ञापन के साथ हआ।।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE