BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 3:26 pm
KHABAR : छात्रों के गुट आपस में भिड़े, डबरा में दो पक्षों के विवाद में 12 से ज्यादा घायल, ग्वालियर में फायरिंग, राजगढ़ में सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगह चोरी, फायरिंग समेत मारपीट का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ में छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए। डबरा में दो पक्षों के बेच विवाद हो गया। इसमें महिलाओं शामे 12 से ज्यादा घायल हो गए। ग्वालियर में बदमश ने दो अलग-अलग इलाको में फायरिंग की। वहीं, राजगढ़ में सोयाबीन से भरा ट्रक चोरी हो गया।  


कोचिंग से घर लौट रहे छात्रों के गुट भिड़े
मुकेश सेन, टीकमगढ़। कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे नाबालिक छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर बेल्ट चले। एक-दूसरे को जमकर चांटे जड़े गए। मारपीट की यह घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन देखती रही। लेकिन किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रधानपुरा मोहल्ले की है।


दो पक्षों मे जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, एक दर्जन से ज्यादा घायल
सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश डबरा में दो पक्षों के विवाद में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुट्टी गांव में शनिवार की रात ट्रैक्टर से रास्ता रोकने को लेकर जाटव समाज के एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी चली, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को सिविल हॉस्पिटल डबरा लाया गया। कुछ लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन हॉस्पिटल पहुंची और दोनों पक्षों के ब्यान लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से रास्ता बन्द होने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। बाद में मामला लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन अचानक रात के समय एक बार फिर विवाद हो गया। घायलों में रोहित जाटव,आकाश जाटव, वीरेन्द्र जाटव,संजय जाटव,गिर्राज जाटव,रमेश जाटव,भूरी भाई, पुष्पा बाई,राकेश जाटव सहित अन्य लोग शामिल हैं।


बदमाश ने दो इलाकों में की फायरिंग
कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। इसी बीच एक बदमाश ने अवैध हथियार से आनंद नगर और कोटेश्वर इलाके में दो अलग-अलग जगह पर फायरिंग की। बदमाश शिवांग भार्गव ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया जो पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि ग्वालियर में रोज फायरिंग की घटना हो रही है जो जिससे पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE