BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 4:06 pm
KHABAR : मक्का सुखाने के लिए किसान कर रहे सड़क का इस्तेमाल, सिवनी में आवागमन में लोगों को हो रही है परेशानी, जिला प्रशासन नदारद, पढे़ खबर 

Share On:-

सिवनी। जिले में इन दिनों मक्का कटाई का काम करने के बाद उसे सुखाने के लिए किसान सड़कों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बींझावाड़ा से लेकर बबरिया रोड पर सड़क के आधे हिस्से तक मक्का फैलाकर उसे सुखाया जा रहा है।


दोपहिया वाहन सवार मक्के के कारण फिसल रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और न ही सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक बींझावाड़ा के पास बीती रात बाइक सवार एक युवक सड़क पर बिछे मक्के के कारण अनियंत्रित हो गया था। उसने मुश्किल से बाइक संभाली। बीते महीने यहां कई बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच रहे हैं। वहीं बहुत से लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। पुराना बायपास और जिला पंचायत की ओर से आने वाले वाहन चालकों के मोड़ होने के कारण यहां हादसे का शिकार होने की आशंका ज्यादा है।


सड़क पर लकड़ी गड़ाकर कर रहे कब्जा
मक्का फसल कटाई के बाद मक्के को सुखाने के लिए सड़क मार्ग पर कब्जा कर लकड़ियां गड़ाकर कब्जा कर लिया गया है। और ट्रेक्टर भी खड़े किए जा रहे हैं। जिले के कई स्थानों पर यह देखने को मिल रहा है। हालांकि जिन क्षेत्रों में उत्पादक अधिक है, वहां ज्यादा इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE