BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 17, 2024, 4:13 pm
KHABAR : पुलिस जवानों की पत्नी-बेटियों को सशक्त करने के लिए बनी कमेटी, अफसरों की पत्नियां करेंगी धृति अभियान की शुरुआत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस जवानों की पत्नी और बेटियों को सशक्त करने के लिए कमेटी बनाई गई है। अफसरों की पत्नियां एमपी पुलिस कल्याण परिवार के लिए ‘धृति’ अभियान की शुरुआत करेगी। पीएचक्यू ने पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों को स्व सहायता समूह से जोड़कर उत्पाद तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।


तीन स्तर पर बनी कमेटी
जिला, जोनल और पुलिस मुख्यालय स्तर पर कमेटी बनाई गई है। 20 नवंबर तक समिति भेजने का आदेश दिया गया है। डीपीसी सुधीर सक्सेना ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।


लक्ष्य
धृति पुलिस परिवार कल्याण समिति का लक्ष्य है कि पुलिस परिवारों का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हो। पुलिस परिवार के सदस्यों विशेषकर महिलाओं व बेटियों की कार्यक्षमता का उन्नयन और कौशल का विकास कर उनकी आत्म अभिव्यक्ति, स्वावलंबन व आर्थिक उन्नयन हेतु सुगम वातावरण प्रदान करना समिति का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध और विकासशील विचारधारा का संवर्धन कर यह समिति पुलिस परिवारों का संबल बन पुलिसकर्मियों को एक बेहतर सामाजिक व पारिवारिक जीवन प्रदान करने का माध्यम बनने हेतु सृजित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE