मंदसौर। उत्तर-पूर्वी हवाओं के कमजोर होने और पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। जिले में आज (रविवार) सुबह 8 बजे तक हल्की धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक एक ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में 1-2 डिग्री तक की गिरावट आएगी। सुबह ठंड के साथ-साथ कोहरा भी रहेगा और रात के तापमान में भी गिरावट होगी और सुबह ठंड का असर रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेटस्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। वहीं, दक्षिणी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। जेटस्ट्रीम हवाओं की रफ्तार तेज होने से प्रदेश में इसका असर रहेगा। अभी हवा तो आ रही है, लेकिन उनकी रफ्तार कम है।