खनियांधाना। कस्बे में आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील के पास चक्काजाम कर दिया करीब दो घंटे के बाद जाम लगा रहा सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।
इंदौर से खनियांधाना पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर हमला बोला उन्होंने आरोप लगाया कि गांव-गांव अवैध शराब की दुकान खोली गई हैं ऐसा करने में सरकार का ही हाथ हैं उन्होंने कहा- इधर केंद्र सरकार देश को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखा रही हैं वहीं दूसरी ओर नशे को भी बढ़ावा दे रही हैं इस प्रकार केंद्र सरकार का यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला पिछोर विधानसभा में भी गांव-गांव शराब बिक रही हैं गरीब लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं इसी के चलते खनियांधाना में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया प्रशासन ने आश्वस्त किया हैं कि वह जल्द जल्द उनकी मांगों को पूरा करेंगे।