छतरपुर। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर बनाने शासन प्रशासन द्वारा भले ही लाख प्रयास किये जा रहे हो पर समस्या थमने का नाम नही ले रही, मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा से जुड़ा है जहाँ परिजनों द्वारा सुनवाहा से लायी 16 वर्षीय जानकी आदिवासी को डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर तो बना दिया पर रैफर बनने के 6 घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नही पाई और उक्त युवती की मौत हो गई, उक्त घटना से नाराज परिजनों ने शव बस स्टैण्ड पर रख जाम लगा दिया जो प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर परिजनों द्वारा घर वापिस पहुँचाया गया।
मामले की जानकारी लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे अनुविभागीय अधिकारी विजय द्विवेदी व जिला चिकित्सा अधिकारी आरपी गुप्ता ने परिजनों के बयान पर एम्बुलेंस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्वास्थ केंद्र निरीक्षण कर जिला चिकित्सा अधिकारी ने परिजनों को हम हर पहलू की जाँच कर रहे है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का परिजनों को भरोसा दिया है।