सरवानिया महाराज। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में जावद महात्मा गांधी महाविद्यालय में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन व ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी सर व सम्पर्क कक्षा प्रभारी ताराचंद पायवाल आपके निर्देशन में संचालित आज जावद तहसील के जावद थाने में सभी छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया जिसमें टीआर चौहान ने थाने से संबंधित नियमानुसार जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई तथा आपने बताया की सीएमसीएलडीपी के सभी क्षेत्रों से आप शिक्षार्थी हो ओर आप समाज के बीच में रहते हैं कहीं भी ऐसी कोई आसपास या मोहल्ले में यहां कहीं भी आप को अपराधिक घटना हो या लड़ाई झगड़ा हो तो आप हमे सूचना करे व हंड्रेड डायल 100 नंबर डायल कर करके हमें सूचना कर सकते हैं जिससे समाज में शांति बनी रहे इस तरह आप हमारा सहयोग करें इस अवसर पर थाना प्रभारी जीतेंद्र वर्मा, सुरेश पाटीदार, नटराजसिंह राघवेंद्रसिंह , प्रह्लाद जाट एवं समस्त स्टाफ व परामर्शदाता सुरेश राठौर, यशवंत कुमार केसरिया ,कोमल कुमार भट्ट, ज्योति धाकड़ एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।