BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 11:50 am
BIG REPORT : विपक्ष अपने इन्वेस्टर्स एमपी लेकर आए, सीएम डॉ मोहन ने इंग्लैंड और जर्मनी दौरे से पहले कांग्रेस से की अपील, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। फरवरी महीने में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को न्योता देने के लिए मुख्यमंत्री इंग्लैंड और जर्मनी के दौरे पर जा रहे हैं. इस दौरे पर सवाल उठा रहे विपक्ष को सीएम डॉ मोहन यादव ने सलाह दी है कि प्रदेश के विकास के लिए विपक्ष आगे आए और अपने इन्वेस्टर्स से प्रदेश में निवेश कराए। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम तो यह चाहेंगे कि विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका निभाए.विपक्ष अपने इन्वेस्टर्स को लेकर आए. मध्यप्रदेश का भला इसी में है कि हम पक्ष-विपक्ष से बाहर आएं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में निरंतर नया निवेश आ रहा है, इसलिए मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा. प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का क्रम जारी है. दिसम्बर माह में नर्मदापुरम के बाद शहडोल में भी संभाग स्तरीय कॉन्क्लेव का आयोजन होगा. सभी कॉन्क्लेव रीजनल होने के बाद भी प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के हैं .फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होगा जिसके लिए इंग्लैंड और जर्मनी यात्रा में निवेशकों को आमंत्रित देने का कार्य किया जाएगा. 


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारे हर संभाग में चाहे ग्वालियर हो, सागर हो, रीवा हो, जबलपुर हो, उज्जैन हो, हर जगह कॉन्क्लेव सफल रही. प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है. कम्पनियां बड़े पैमाने पर रोजगार देने को तैयार हैं आई टी पार्क के लिए इन्वेस्टमेंट आ रहा है. एमएसएमई के लिए भी निवेश आ रहा है. प्रदेश में हेवी इन्डस्ट्री के लिए निवेश आ रहा है. एनर्जी सहित अन्य सेक्टर्स के लिए आ रहा निवेश भी महत्वपूर्ण है. इन सब सेक्टर्स में लगभग तीन लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आ रहा है. ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ेगा.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE